Site icon Jharkhand LIVE

मेधा डेयरी ने बढ़ाए दूध, दही और पनीर के दाम, शनिवार से लागू होंगी नई कीमतें

बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। मदर डेयरी और अमूल के बाद अब मेधा डेयरी ने भी अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। मेधा की नई दरें शनिवार से लागू होंगी। कंपनी ने दूध के साथ-साथ दही और पनीर की कीमतों में भी इजाफा किया है।

नई कीमतों के अनुसार डबल टोंड दूध अब दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। एक लीटर डबल टोंड मिल्क की कीमत 50 रुपये से बढ़ाकर 52 रुपये कर दी गई है, जबकि आधा लीटर पैक अब 26 रुपये में मिलेगा। वहीं छह लीटर टोंड मिल्क का पैक 324 रुपये का हो गया है।

काउ मिल्क, शक्ति और शक्ति स्पेशल दूध की कीमतों में भी एक से दो रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। फुल क्रीम गोल्ड दूध के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। अब छह लीटर गोल्ड दूध के लिए ग्राहकों को 396 रुपये चुकाने होंगे।

दूध के अलावा पनीर और दही भी महंगे हो गए हैं। एक किलो ब्लॉक पनीर की कीमत 400 रुपये से बढ़कर 420 रुपये हो गई है। वहीं 200 ग्राम पनीर अब 90 रुपये में मिलेगा। दही के दामों में भी दो से तीन रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

लगातार बढ़ रही डेयरी उत्पादों की कीमतों से घरेलू बजट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। खासकर रोजाना दूध और डेयरी उत्पादों का इस्तेमाल करने वाले परिवारों को अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

मेधा डेयरी की नई कीमतें

दूध

1 लीटर डबल टोंड मिल्क: ₹50 → ₹52

500 ML डबल टोंड: ₹25 → ₹26

1 लीटर टोंड मिल्क: ₹54 → ₹56

500 ML टोंड मिल्क: ₹27 → ₹28

500 ML काउ मिल्क: ₹28 → ₹29

1 लीटर शक्ति मिल्क: ₹60 → ₹62

500 ML शक्ति मिल्क: ₹30 → ₹31

1 लीटर शक्ति स्पेशल: ₹60 → ₹62

500 ML शक्ति स्पेशल: ₹31 → ₹32

6 लीटर गोल्ड दूध: ₹378 → ₹396

पनीर

1 किलो ब्लॉक पनीर: ₹400 → ₹420

500 ग्राम पनीर: ₹205 → ₹215

200 ग्राम पनीर: ₹85 → ₹90

दही

200 ग्राम दही: ₹18 → ₹20

400 ग्राम दही: ₹34 → ₹35

1 किलो दही: ₹72 → ₹75

Exit mobile version