मोदी सरकार में मंत्री बनेंगी कोडरमा सांसद अन्नेपूर्णा देवी, आज शाम लेंगी शपथ

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में सांसद अन्नपूर्णा देवी को भी जगह मिली है। आज जारी 43 नेताओं की सूची में अन्नपूर्णा देवी का नाम 24वें नंबर पर है। अन्नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा लोकसभा सीट से सांसद हैं और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। अन्नपूर्णा देवी लोकसभा चुनाव-2019 से पहले राजद छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं थी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें पहले झारखंड प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हरियाणा का सह प्रभारी भी बनाया गया।
इससे पहले चर्चा चली थी कि आजसू कोटे से चंद्रप्रकाश चौधरी को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। इसे लेकर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। लेकिन अब अन्नपूर्णा देवी के नाम आ जाने से सारी संभावनाएं खत्म हो गई। फिलहाल झारखंड से अर्जुन मुंडा इस वक्त केंद्र में मंत्री है।
कौन-कौन लेंगे शपथ?
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- सर्बानंद सोनोवाल
- पशुपति पारस
- नारायण राणे
- डॉ विरेंद्र कुमार
- अश्वनी वैष्णव
- रामचंद्र प्रताप सिंह
- किरण रिजिजू
- राजकुमार सिंह
- हरदीप सिंह पुरी
- मनसुख मंडाविया
- भूपेंद्र यादव
- पुरषोत्तम रुपाला
- जी किशन रेड्डी
- अनुराग ठाकुर
- पंकज चौधरी
- अनुप्रिया पटेल
- सत्य पाल सिंह बघेल
- राजीव चंद्रशेखर
- शोभा करंदलजे
- भानु प्रताप वर्मा
- दर्शन विक्रम
- मीनाक्षी लेखी
- अनपूर्णा देवी
- ए नारायणस्वामी
- कौशल किशोर
- अजय भट्ट
- बीएल वर्मा
- अजय कुमार
- देवसिंह चौहान
- भगवंत खुबा
- कपिल मोरेश्वर पाटिल
- प्रतिमा भौमिक
- सुभाष सरकार
- भागवत किशनराव
- राजकुमार रंजन सिंह
- भारती प्रवीण पवार
- शांतनु ठाकुर
- बिश्वेश्वर टुडु
- डॉ मुंजापात्रा महेंद्रभाई
- जॉन बारला
- एल मुरुगन
- निशीथ प्रमाणिक
वहीं प्रधानमंत्री ने संभावित मंत्रियों के साथ चाय पर बातचीत की है और उन्हें कई दिशा-निर्देश भी दिये हैं। इस बैठक की एक तस्वीर सामने आयी है जिसमें पीएम मोदी खड़े होकर संभावित मंत्रियों को संबोधित कर रहे हैं। इस तस्वीर में सामने की सीट पर जदयू के आरसीपी सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे जैसे नेता नजर आ रहे हैं। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे।