spot_img
Saturday, April 20, 2024
Homeझारखंडझारखंड के इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

झारखंड के इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

-

झारखंड में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला लगातार जारी है. पिछले कुछ महिनों से अफसरों के तबादले का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में फिर से राज्य के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है इसके साथ ही दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. कार्मिक, प्रशासनिक और राजभाषा सुधार विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

-योजना एवं विकास विभाग रांची के सचिव डॉ० अमिताभ कौशल को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. डॉ0 कौशल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची और सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, झारखण्ड, रांची का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

-जल संसाधन विभाग, झारखण्ड, रांची के सचिव पद पर पदस्थापित प्रशांत कुमार, भा.प्र.से. (झा. 2004), (अतिरिक्त प्रभार- प्रशासक, सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना, जमशेदपुर ) को अगलेआदेश तक अपनेकार्यों के साथ सचिव योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड, रांची का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

-सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग, झारखण्ड, रांची के सचिव पद पर पदस्थापित विप्रा भाल, भा.प्र.से. (झा: 2006) को अगलेआदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखण्ड, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

-वहीं, गृहकारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची के विशेष सचिव पद पर पदस्थापित चन्द्रशेखर, भा.प्र.से. (झाः 2008) ( अतिरिक्त प्रभार- निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, झारखण्ड, रांची, निबंधन महानिरीक्षक, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts