spot_img
Friday, April 19, 2024
Homeझारखंडशादी के 20 दिन बाद ही पति ने कराई पत्नी की प्रेमी...

शादी के 20 दिन बाद ही पति ने कराई पत्नी की प्रेमी से शादी, जानें–क्या है मामला

-

झारखंड के पलामू में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बात 10 मई को घटी हैं , जब एक धूमधाम से हुई शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को घर ले आया। शादी के समारोह से सभी खुश थे, परंतु दुल्हन के आंखों में उदासी छिपी रहती थी। वह गुमसुम और चिंतित नजर आती थी।

इसी बीच दूल्हे को धीरे-धीरे पता चला कि उनकी दुल्हन गुप्त रूप से मोबाइल पर किसी से बात करती हैं और वह और कोई नही उसका प्रेमी है। यह जानकर दूल्हा हैरान और विचलित हो गए। इसी बीच दुल्हन ने अपनी विचारधारा बदलकर भागने की कोशिश की। लेकिन पकड़ी गई। इससे पहले की कोई उसे सजा देते , दूल्हा ने अपनी दुल्हन को खुशी खुशी उसके प्रेमी के हवाले कर दी।

बता दें की यह मामला पलामू जिला अंतर्गत बीच किला गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के बीच किला गांव में पति सनोज कुमार सिंह ने पत्नी प्रियंका कुमारी को सामाजिक बंधन से मुक्त करते हुए उसे उसके प्रेमी जितेंद्र विश्वकर्मा के हवाले कर दिया। सनोज सिंह की पत्नी, नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के तुर्काडीह गांव की रहने वाली है।

मनातू के थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मनातू थाना के बीच कला गांव निवासी सनोज कुमार सिंह की शादी 10 मई को प्रियंका के साथ हुई थी। कुछ ही दिनों के बाद सनोज को पता चला कि उसकी पत्नी प्रियंका का अपने गांव के ही युवक जितेंद्र से पिछले 10 सालों से प्रेम-संबंध है।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts