spot_img
Wednesday, April 24, 2024
Homeझारखंडरांची से इन शहरों के लिए शुरू हो रही नई फ्लाइट, अब...

रांची से इन शहरों के लिए शुरू हो रही नई फ्लाइट, अब राजधानी से 40 विमान सेवाएं भरेंगी उड़ान

-

झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है. खासकर फ्लाइट में यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह खबर खास है. अब राज्यवासी देश के कई हिस्सों में आराम से यात्रा कर सकेंगे. रांची एयरपोर्ट से देश के अन्य हस्सों तक कनेक्टिविटी बढ़ रही है.दरअसल, राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब नई विमान सेवाएं शुरु हो रही है. बता दें कि अब रांची एयरपोर्ट से 40 विमान उड़ान भरेंगी। इन सभी विमान सेवाओं की नई समय सारिणी 26 मार्च से प्रभावी होगी।

रांची से जयपुर के लिए फ्लाइट-

पिछले कुछ महिनों से रांची से कई नए डायरेक्ट फ्लाइट्स के शुरुआत की तैयारी की जा रही है. जिसमें रांची से गोवा और रांची से लखनऊ की फ्लाइट शामिल है. इसके साथ ही अब रांची से जयपुर के लिए भी सीधी फ्लाइट का परिचालन किया जाएगा. नई समय-सारिणी के अनुसार रांची से जयपुर विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन होगी। विमान सुबह में 9:05 मिनट पर रांची पहुंचेगा और सुबह में ही 9:35 मिनट पर जयपुर के लिए उड़ान भरेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 मार्च से रांची से जयपुर के लिए नई विमान सेवा उड़ान भरेगी।

इसी तरह से रांची से देवघर सेवा तीन दिन और रांची से गोवा सेवा भी तीन दिन मिलेगी। मालूम हो कि 26 मार्च से रांची से गोवा के लिए नई विमान सेवा शुरू हो जाएगी। जबकि 27 मार्च से देवघर के लिए शुरु होगी.

रांची से उड़ान भरेगी आकाशा एयरलाइंस

अब रांची से बेंगलुरू और हैदराबाद जैसे महानगरों की यात्रा कम समय मे कर सकेंगे. दरअसल रांची से नई एयरलाइंस कंपनी आकाशा एयरलाइंस भी उड़ान शुरू करने वाली है. आकाशा के फिलहाल डीजीसीए से उड़ान भरने की अनुमति मिल गई है. लेकिन अभी इसके शुरू होने में समय है. यह फ्लाइट शुरु होने के बाद बेंगलुरू से रांची होते हुए हैदराबाद और हैदराबाद से रांची होते हुए बेंगलुरू जाएगी।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts