spot_img
Thursday, March 28, 2024
Homeझारखंडहोली में 139 करोड़ की शराब गटक गए झारखंड के लोग, जानें...

होली में 139 करोड़ की शराब गटक गए झारखंड के लोग, जानें किस जिले में हुई सबसे अधिक बिक्री

-

होली के त्योहार में झारखंड में जमकर शराब की बिक्री हुई. रिपोर्ट्स की माने तो झारखंड में 1 से 7 मार्च तक कुल 139 करोड़ रुपए की शराब बेची गई. बता दें की शराब बिक्री के मामले में राजधानी रांची में सबसे अधिक शराब बेची गई. आंकड़ों के अनुसार 1 से 5 मार्च तक 69 करोड़ की और सिर्फ 6 और 7 मार्च को राज्य भर में 70 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री की गई.

राजधानी रांची में हुई सबसे अधिक बिक्री

आंकड़ो की माने तो राजधानी रांची में लोगों ने सबसे अधिक शराब पी है. होली के मौके पर दो दिनों में ही राज्य भर में 70 करोड़ रुपए की शराब बेची गयी है। इन आंकड़ों में सबसे अधिक शराब रांची में ही बेची गयी है। लगभग 12 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री रांची में हुई। बता दें कि राजधानी रांची के बाद राज्य में धनबाद और हजारीबाग जिले में सबसे ज्यादा शराब बेची गयी है।

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने मार्च के महीने में 350 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री का लक्ष्य रखा है। सिर्फ आठ दिन में ही 139 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts