Site icon Jharkhand LIVE

नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का होगा अनावरण, पैतृक गांव के विकास को मिलेगी नई पहचान

झारखंड आंदोलन के महानायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव नेमरा के निकट लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर में 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ कई विकास योजनाओं का भी शुभारंभ और शिलान्यास प्रस्तावित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, झामुमो कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर नेमरा और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी स्मृति में स्थापित की जा रही यह प्रतिमा झारखंड आंदोलन की विरासत और आदिवासी अस्मिता का प्रतीक मानी जा रही है। आयोजन के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को भी लाभ वितरित किए जाने की तैयारी है।

Exit mobile version