spot_img
Saturday, April 20, 2024
Homeझारखंडझारखंड में गर्मी ने दी दस्तक ,जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

झारखंड में गर्मी ने दी दस्तक ,जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

-

राज्य में ठंड का प्रभाव खत्म होता नजर आ रहा है. अब सुबह शाम भी ठंड का अहसास ना के बराबर ही हो रहा है. झारखंड में अब गर्मी बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। बता दें कि रविवार को राजधानी रांची का तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान दोनों तापमान में वृद्धि हुई है। राज्य के अन्य भागों में भी तापमान बढ़ गया है।

बारिश के आसार कम, बढ़ेगी गर्मी

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि- राज्य में तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है. आने वाले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। पूरे राज्य में अधिकतम तीन और न्यूनतम सामान्य तापमान से तीन से पांच डिग्री तक अधिक चल रहा है। उत्तर दिशा से आनेवाली हवा के साथ पश्चिम की शुष्क और गर्म हवा भी आने लगी है। समय बीतने के साथ पश्चिम की गर्म हवा जोर पकड़ेगी और वातावरण गर्म होगा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, राज्य में अक्तूबर मध्य के बाद बारिश नहीं हुई है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने के आसार नहीं हैं. हाल-फिलहाल बंगाल की खाड़ी में भी सिस्टम बनने के आसार कम हैं। धरती की सतह सूख रही है। नमी कम हो जाने और गर्म हवा से वातावरण गर्म हो रहा है।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts