spot_img
Wednesday, April 24, 2024
Homeझारखंडओलिंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेंगे 5...

ओलिंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेंगे 5 करोड़ रुपए, जानें किस चैंपियनशिप में कितनी होगी पुरस्कार राशि

-

झारखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है. गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी को कैबिनेट की मुहर लग गई है. राज्य सरकार व्दारा ओलिंपिक समेत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दी जानेवाली नकद पुरस्कार राशि में बदलाव कर इसे बढ़ दिया गया है.

गोल्ड मेडल जीतने वाले को मिलेंगे 5 करोड़ रुपए

मालूम हो कि पहले ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये देने का प्रावधान था, जिसे बढ़ा कर अब पांच करोड़ कर दिया गया है. वहीं, रजत जीतने पर अब एक करोड़ के बजाय तीन करोड़ और कांस्य जीतने वाले को 75 लाख की जगह दो करोड़ रुपये दिये जायेंगे. इसके साथ ही वैसे कोच, जो झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हों और जिनकी ट्रेनिंग में खिलाड़ी मेडल जीतता हो, उन्हें भी दी जानेवाली नकद पुरस्कार राशि में भी बदलाव किया गया है.

ओलिंपिक समेत इन खेलों में पदक विजेताओं को अब मिलेगी इतनी पुरस्कार राशि –

-समर/विंटर ओलिंपिक खेल गोल्ड : 5 करोड़, सिल्वर: 3 करोड़, ब्रांज : 2 करोड़, भागीदारी : 7 लाख

-पैरालिंपिक गेम्स गोल्ड : 25 लाख, सिल्वर: 15 लाख, ब्रांज : 10 लाख, भागीदारी : 1.50 लाख.

-यूथ ओलिंपिक गेम्स गोल्ड : 25 लाख, रजत : 15 लाख, कांस्य : 10 लाख, भागीदारी : 1.50 लाख.

-विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप गोल्ड : 50 लाख, रजत : 35 लाख, कांस्य : 15 लाख, भागीदारी : दो लाख (सीनियर वर्ग)

-विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप गोल्ड : 25 लाख, रजत : 14 लाख, कांस्य : 10 लाख, भागीदारी : एक लाख (जूनियर वर्ग)

-विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप गोल्ड : 10 लाख, रजत : सात लाख, कांस्य : 5 लाख, भागीदारी : 50 हजार (सब जूनियर वर्ग)

-विश्व कप (एक-दो साल मेंहोनेवाले) गोल्ड : 15 लाख, रजत : 10 लाख, कांस्य : 7 लाख, भागीदारी : 1.50 लाख (सीनियर वर्ग)

-विश्व कप (एक-दो साल मेंहोनेवाले) गोल्ड : 10 लाख, रजत : सात लाख, कांस्य : पांच लाख, भागीदारी : 1 लाख (जूनियर वर्ग)

-विश्व कप (एक-दो साल मेंहोनेवाले) गोल्ड : सात लाख, रजत : पांच लाख, कांस्य : 3 लाख, भागीदारी : 50 हजार (सब जूनियर)

-एशिया कप गोल्ड : 15 लाख, रजत : 12 लाख, कांस्य : 10 लाख, भागीदारी : एक लाख.

-एशियन गेम्स गोल्ड : 40 लाख, रजत : 25 लाख, कांस्य : 12 लाख, भागीदारी : 1.50 लाख

-राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड : 40 लाख, रजत : 25 लाख, कांस्य : 12 लाख, भागीदारी : 1.50 लाख

-एशियन व कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप गोल्ड : सात लाख, रजत : पांच लाख, कांस्य : तीन लाख, भागीदारी : 50 हजार (सीनियर)

-एशियन व कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप गोल्ड : 5 लाख, रजत : तीन लाख, कांस्य : दो लाख, भागीदारी : 50 हजार (जूनियर)

-वर्ल्ड विवि गेम्स गोल्ड : सात लाख, रजत : पांच लाख, कांस्य : तीन लाख.

-यूथ ओलिंपिक गेम्स गोल्ड : सात लाख, रजत : पांच लाख, कांस्य : तीन ला

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts