झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य के लिए पेसा नियमावली पारंपरिक ग्राम सभा को उसका अधिकार देने का प्रभावशाली कानून है। मंत्री ने कहा कि कहा कि ग्राम सभा कर मनरेगा को पहले की तरह लागू करने और मजदूरी दर 400 रुपए करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
मंत्री तिर्की रविवार को लापुंग कॉलेज मैदान में मनरेगा संग्राम, पेसा कानून और एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस के बीएलए की प्रशिक्षण पाठशाला में शामिल हुई। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड राज्य के लिए पेसा नियमावली पारंपरिक ग्राम सभा को उसका अधिकार देने का प्रभावशाली कानून है .
अब ग्राम सभा की सहमति से ही गांव के विकास के लिए तैयार सरकार की योजना धरातल पर आकर ले सकेगी . उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा की आत्मा को खत्म कर दिया है . मनरेगा में वर्तमान बदलाव से एक बार फिर झारखंड से रोजगार के नाम पर पलायन करने वालों की संख्या में इजाफा होगा . ” ब्लॉक संवाद कार्यक्रम ” में ये निर्णय लिया गया है कि 26 जनवरी को पारंपरिक ग्राम सभा कर मनरेगा को पहले की तरह लागू करने और मजदूरी दर 400 रुपए करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा .

