Site icon Jharkhand LIVE

पुष्पा महतो केस में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 28 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच में लापरवाही पर गिरी गाज

बोकारो में पुष्पा महतो अपहरण और हत्या मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। एसपी हरविंदर सिंह ने पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन सहित थाना के सभी 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मियों में 10 सब-इंस्पेक्टर, 5 एएसआई, 2 हवलदार और 11 सिपाही शामिल हैं।

मामले की शुरुआत 24 जुलाई 2025 को हुई थी, जब युवती के लापता होने की सूचना उसकी मां ने पुलिस को दी थी। हालांकि, आरोप है कि इस गंभीर सूचना के बावजूद प्राथमिकी दर्ज करने में देरी की गई और जांच प्रक्रिया भी ठीक से नहीं चली।

एसपी के निर्देश पर पहले गठित एसआईटी पर सवाल उठने के बाद एक नई टीम बनाई गई, जिसका नेतृत्व सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने किया। इस दूसरी एसआईटी ने महज एक दिन में मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में हत्या में इस्तेमाल चाकू, हड्डियां और बाल भी बरामद किए गए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी और युवती के बीच प्रेम संबंध थे और शादी के दबाव के कारण हत्या की साजिश रची गई। वहीं, प्रारंभिक जांच में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं, जिसके बाद पूरी थाना टीम पर कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version