पतरातू: पीवीयूएनएल पतरातू में ड्यूटी के दौरान हुए एक गंभीर औद्योगिक हादसे में असम निवासी 50 वर्षीय मजदूर तपन मुसोमोत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को कार्य के दौरान उनके ऊपर लोहे का भारी सामान गिर गया, जिससे उनका एक हाथ कटकर लटक गया। हादसे में उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घायल मजदूर को पहले पतरातू के पीटीपीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के श्री जगन्नाथ अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज वहीं चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद श्री जगन्नाथ अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायल मजदूर से मुलाकात कर उनका हाल

