दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले की 3 लाख 93 हजार 994 लाभुकों के बैंक खातों में सितंबर 2026 की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹2,500 की राशि आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे भेजी गई है।
रांची जिले में योजना के तहत कुल ₹98 करोड़ 49 लाख 85 हजार की सम्मान राशि लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। दुर्गा पूजा से पहले राशि का भुगतान होने से महिलाओं और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
किस क्षेत्र में कितनी महिला लाभुकों को मिला लाभ?
रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या इस प्रकार है:
अनगड़ा – 16,681
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 13,347
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 10,042
बेड़ो – 20,555
बुंडू – 8,566
बुंडू नगर पंचायत – 3,558
बुढ़मू – 17,760
चान्हो – 19,336
हेहल शहरी क्षेत्र – 16,285
इटकी – 10,136
कांके – 31,483
कांके शहरी क्षेत्र – 1,281
खलारी – 9,590
लापुंग – 11,819
मांडर – 22,936
नगड़ी – 18,281
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,210
नामकुम – 17,942
नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,493
ओरमांझी – 17,847
राहे – 9,527
रातू – 20,329
सिल्ली – 21,269
सोनाहातू – 13,084
तमाड़ – 18,744
टाउन अर्बन – 25,893
डीसी ने क्या कहा?
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। सितंबर माह की सम्मान राशि का समय पर भुगतान यह सुनिश्चित करता है कि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ सीधे और सुगम तरीके से मिले।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले सम्मान राशि का भुगतान महिलाओं और उनके परिवारों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

