Site icon Jharkhand LIVE

भूलकर भी आज ये सामान लेकर न जाएं रांची ODI मैच में, वरना नहीं मिलेगी एंट्री!

रांची ODI मैच गाइडलाइन

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले रोमांचक वनडे मुकाबले को लेकर शहर में खासा उत्साह है। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दर्शकों के लिए एंट्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित की गई है। तीन साल बाद रांची में हो रहे वनडे को लेकर सभी टिकट सिर्फ दो दिनों में ही बिक गए हैं।

मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह हल्का कोहरा रहेगा और दिन में बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ठंड अधिक नहीं होगी, जिसके कारण दर्शक आराम से मैच का आनंद ले सकेंगे।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी

मैच के मद्देनज़र पूरे रांची में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्तों पर सुबह से ही भीड़ बढ़ने की संभावना है।

क्या न ले जाएं स्टेडियम?

स्टेडियम में कई सामान ले जाने पर कड़ी रोक है।
प्रतिबंधित वस्तुएं:

ध्यान दें: नवजात शिशु को साथ ले जा रहे हैं तो उसका भी टिकट आवश्यक होगा।

खाने-पीने की क्या व्यवस्था?

एक बार स्टेडियम में प्रवेश करने के बाद दर्शक बाहर नहीं निकल सकेंगे। बाहर आने पर दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी। स्टेडियम के हर विंग में फूड स्टॉल लगाए गए हैं, जहां दर्शक खरीदकर खाना-पीना ले सकेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था, मौसम और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी से सहयोग की उम्मीद जताई है, जिससे रांची में क्रिकेट का यह रोमांचक मुकाबला और भी यादगार बन सके।

Exit mobile version