झारखंड की राजधानी रांची में देह व्यापार का गंदा व्यापार चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सरगना, लड़कियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। लालपुर, चुटिया समेत कई और स्थानों पर की गई छापेमारी में ये सभी दबोचे गए हैं।
बताया जा रहा है कि चुटिया के सीनेट होटल समेत अन्य जगहों पर देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली। इस पर सिटी डीएसपी केवी रमण, दो थानेदार और एसएसपी की क्यूआरटी ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पूरे नेटवर्क को पकड़ा। स्टेशन रोड के सीनेट होटल से तीन लड़कियों व ग्राहक एवं बरियातू से दो लड़कियों को पकड़ा है।
पश्चिम बंगाल से बुलवाई गई थीं लड़कियां
पुलिस जांच में पता चला है कि ये सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल से आयी हैं। उन्हें मंदीप और पीयूष नामक एजेंट रांची लेकर आए हैं और देह व्यपार करा रहे हैं। युवतियों को अलग-अलग होटलों में रखकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है। ग्राहक के कॉल करने पर भी उनके बताए स्थान पर भेजा जाता है। पुलिस गिरफ्त में आयीं पांचों लड़कियां और तीन युवकों से चुटिया थाना में पूछताछ की जा रही है।
हर दिन दो हजार रुपए देते थे लड़कियों को
पुलिस की जांच में पता चला कि एक युवती को एक रात के लिए करीब दो हजार रुपये दिए जाते थे। लेकिन एजेंट ग्राहक को लड़की को भेजने के बदले पांच हजार रुपए लेता था। पुलिस को शक है कि इस गोरखधंधे में अन्य लोग भी शामिल हैं।
हाई
प्रोफाइल लोगों तक भेजी जा रहीं लड़कियां
जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाले सरगना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रांची में बड़े स्तर पर चल रहे रैकेट की सरगना महिला बताई गई है। वह पश्चिम बंगाल सहित अलग-अलग इलाकों से लड़कियों को बुलाकर रांची में देह व्यापार करवाती है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला सरगना का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पहले भी जेल जा चुकी है। बताया जा रहा है कि वह हाई प्रोफाइल लोगों को भी लड़कियां की सप्लाई करती है।
इन्हें पकड़ा पुलिस ने
पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें पलामू जिले के दो दलाल शामिल हैं। वहीं, धनबाद के एक ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा देह व्यापार करने वाली रांची और कोलकाता की लड़कियां पकड़ी गई हैं।