Site icon Jharkhand LIVE

रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला; कई थाना और टीओपी प्रभारी बदले

रांची पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के कई थाना, ओपी, टीओपी और यातायात थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 15 सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ट्रांसफर किए गए पुलिस पदाधिकारियों की सूची

सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र टुडू — थाना प्रभारी, नरकोपी

सब इंस्पेक्टर मो० कफील अहमद — थाना प्रभारी, बेड़ो

सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पासवान — ओपी प्रभारी, मुरी

सब इंस्पेक्टर दिनेश Kumar ठाकुर — थाना प्रभारी, विधानसभा

सब इंस्पेक्टर शिवनारायण तिवारी — थाना प्रभारी, ईटकी

सब इंस्पेक्टर गगन कुमार ठाकुर — थाना प्रभारी, सिकिदिरी

सब इंस्पेक्टर दुलाल कुमार महतो — थाना प्रभारी, तमाड़

सब इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार — थाना प्रभारी, दशमफॉल

सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार-2 — थाना प्रभारी, राहे

सब इंस्पेक्टर राहुल — प्रभारी, मोराबादी टीओपी

सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार — प्रभारी, एदलहातू टीओपी

सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार — प्रभारी, चुटुपालू टीओपी

सब इंस्पेक्टर पूजा विभुति उरांव — प्रभारी, हिल टीओपी (सुखदेवनगर)

सब इंस्पेक्टर अवध बिहारी कुंवर — यातायात थाना प्रभारी, खेलगांव

सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार — यातायात थाना प्रभारी, पंडरा

पुलिस विभाग का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

Exit mobile version