रांची रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग और इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 10 दिसंबर 2024 से जनवरी 2026 तक ट्रेनों का संचालन गंभीर रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान रांची से चलने वाली 17 प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों को सतर्क रहने और सफर की योजना पहले से बनाने की अपील की है। रांची रेलवे यार्ड में आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास (रिमॉडलिंग) का काम शुरू किया जा रहा है। इसमें नए ट्रैक कनेक्शन, इंटरलॉकिंग सिस्टम और प्लेटफॉर्म विस्तार शामिल है।
डीआरएम करुणानिधि सिंह के अनुसार, रांची–लोहरदगा प्लेटफॉर्म को लंबा किया जाएगा ताकि भविष्य में राजधानी एक्सप्रेस जैसी लंबी ट्रेनें यहां चलाई जा सकें। साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर 6 का भी विस्तार होगा, जिससे रांची स्टेशन की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। इस परियोजना के बाद रांची स्टेशन के मुख्य भवन का रिडेवलपमेंट भी शुरू किया जाएगा। दिसंबर–जनवरी तक साउथ रेलवे कॉलोनी साइड का नया प्रवेश द्वार और नया स्टेशन भवन चालू किया जाएगा। इसके बाद मुख्य भवन से यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।
इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का काम 10 दिसंबर 2024 से शुरू होकर जनवरी 2026 तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा।
कौन-कौन सी ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी?
10 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द:
-
हटिया–टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस
-
हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर
-
रांची–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर
-
हटिया–सांकी मेमू पैसेंजर
23 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द:
-
खड़गपुर–रांची–खड़गपुर एक्सप्रेस
-
टाटानगर–हटिया–टाटानगर मेमू
-
धनबाद–रांची–धनबाद एक्सप्रेस
-
दुमका–रांची–दुमका एक्सप्रेस
चयनित तिथियों पर रद्द:
-
रांची–भागलपुर–रांची एक्सप्रेस – 6 और 7 जनवरी
-
रांची–चोपन – 24, 26, 28, 31 दिसंबर, 2, 4, 7 जनवरी
-
चोपन–रांची – 25, 27, 29 दिसंबर, 1, 3, 5, 8 जनवरी
कौन-कौन सी ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी?
-
वर्द्धमान–हटिया–वर्द्धमान एक्सप्रेस
– बोकारो–हटिया के बीच रद्द (10 दिसंबर–7 जनवरी) -
आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर
– मुरी–रांची के बीच रद्द (23 दिसंबर–7 जनवरी) -
खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस
– मुरी–हटिया के बीच रद्द (23 दिसंबर–7 जनवरी) -
आसनसोल–हटिया–आसनसोल एक्सप्रेस
– मेसरा–हटिया के बीच चयनित तिथियों पर रद्द (24 दिसंबर–7 जनवरी) -
रांची–सासाराम एक्सप्रेस / सासाराम–रांची एक्सप्रेस
– रांची–पिस्का के बीच अलग-अलग तिथियों पर रद्द (23 दिसंबर–8 जनवरी)
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति IRCTC और NTES ऐप पर जरूर जांच लें। रद्द और आंशिक रद्द ट्रेनों के यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड दिया जाएगा।