ओरमांझी स्थित RTCIT कैंपस में महिला सेल RTCIT और ICC के संयुक्त तत्वावधान में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोरंडा पुलिस स्टेशन की निरीक्षक दीपिका प्रसाद मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को हर परिस्थिति में साहस और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए तथा आपात स्थिति में सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. एन. हरि बाबू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य
कार्यक्रम का समन्वयन किरण कुमारी और बिनिता हिन्ज द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन में ICC सदस्य और महिला सेल की सदस्य अनामिका कुमारी एवं डोली कुमारी की अहम भूमिका रही।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। साथ ही विभिन्न परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा कैसे करें, इसकी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया
अंत में किरण कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

