Site icon Jharkhand LIVE

रूपी सोरेन के निधन पर RKDF यूनिवर्सिटी में शोक सभा, हेमंत सोरेन के परिवार के प्रति जताई संवेदना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर RKDF यूनिवर्सिटी, रांची में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 8 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस सभा में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और इस कठिन समय में परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

रूपी सोरेन का निधन अपूरणीय क्षति

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कहा गया कि रूपी सोरेन का निधन एक अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में RKDF यूनिवर्सिटी, रांची का पूरा परिवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ हुआ।

Exit mobile version