सरायकेला. झारखंड भाजपा के प्रदेश सचिव सह सरायकेला के भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने बुधवार को बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह से उनके पैतृक गांव लदमा में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अनंत सिंह को उनकी पुत्री के विवाह की शुभकामनाएं दीं और नवदंपती के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.
मुलाकात के दौरान शैलेंद्र सिंह ने आदित्यपुर के एमआईजी में संपन्न काली पूजा से जुड़ी स्मारिका भी अनंत सिंह को भेंट की. दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना और आपसी विचारों का आदान-प्रदान किया.
इस शिष्टाचार मुलाकात को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही. मालूम हो कि अनंत सिंह की पुत्री के विवाह समारोह की चर्चा इन दिनों पूरे देश में हो रही है.

