दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति पलामू कप का तीसरे सीजन का आज शानदार आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल सारंगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मुख्य अतिथि कुणाल सारंगी जी बल्ले के साथ भी अपने जौहर दिखाए। इस वर्ष विशेष रूप से पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन और पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के नाम पर पवेलियन बनाए गए हैं, जिनका उद्घाटन खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों के बीच श्रद्धापूर्वक किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुणाल सारंगी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा “पलामू में ऐसा भव्य आयोजन होना पलामुवासियों के लिए सौगात है। हमारे राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। पलामू के खिलाड़ियों में भी अपार संभावनाएं हैं। यदि सही अवसर मिले तो ये निश्चित रूप से पूरे देश में पलामू का नाम रोशन करेंगे।”
विशिष्ट अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने भी आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा —
“ऐसे आयोजन से खेल का उत्साह और सकारात्मक माहौल बनता है। पलामू के युवाओं में जोश और प्रतिभा दोनों हैं, यह कप उन्हें बेहतर मंच प्रदान करेगा।” आयोजन की कमान संभालने वाले सन्नी शुक्ला और आशुतोष विनायक को सभी अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए आभार और बधाइयाँ दीं।

मैदान पर कमेंट्री की जिम्मेदारी आशुतोष लक्की ने संभाली, जबकि अंपायर के रूप में मिंटू तिवारी और छोटू तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।
व्यवस्थापक मंडल में राजू शुक्ला, सुमित पांडेय, पिंटू शुक्ला, प्रवीण तिवारी, प्रशांत सिन्हा और अमित पांडेय के परिश्रम की मंच से खूब प्रशंसा हुई। कार्यक्रम में अनेक राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को और विशेष बनाया। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी, सचिव रंजन चंद्रवंशी, सैयद फैजल, कौशल किशोर, दीपू चौरसिया, अविनाश देव, सुनील तिवारी, प्रभात मिश्रा, गुडु मिश्र, विकाश सेठी, गुरबीर सिंह, छोटू त्रिपाठी, सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।
उत्साह, खेल भावना और प्रतिभा से भरा यह टूर्नामेंट आने वाले दिनों में कई रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगा।
पलामू कप खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ पलामू की पहचान और गौरव में भी नई ऊँचाई जोड़ रहा है।