Site icon Jharkhand LIVE

RKDF यूनिवर्सिटी में ‘भारत की विदेश नीति’ पर विशेष संवाद, पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने रखे विचार

झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा RKDF University एक बार फिर विद्यार्थियों के बौ‌द्धिक विकास और वैश्विक समझ को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “भारत की विदेश नीति और वैश्विक भूमिका” विषय पर एक विशेष टॉक शो एवं संवाद सत्र का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पो‌द्दार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन KankeTalks के होस्ट अमित मोदी द्वारा किया गया, जिन्होंने संवाद को प्रभावशाली और विचारोत्तेजक दिशा दी।

संवाद सत्र के दौरान भारत की विदेश नीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण और समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से ईरान संकट और वैश्विक तनाव, Hormuz Strait के संदर्भ में ऊर्जा सुरक्षा, तथा अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के बीच भारत की neutral strategy को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही मध्य-पूर्व की बदलती परिस्थितियों में भारत की भूमिका, और क्या भारत एक global leader के रूप में उभर रहा है या अभी भी survival mode में है – जैसे अहम सवालों पर भी चर्चा की गई।

 

दक्षिण एशिया के संदर्भ में श्रीलंका के साथ भारत की समुद्री कूटनीति (Maritime Diplomacy), बांग्लादेश में बदलती राजनीतिक परिस्थितियां और anti-India sentiment, तथा भारत की Neighbourhood First Policy की प्रभावशीलता पर भी गहन चर्चा हुई। इसके अलावा नेपाल के साथ संबंधों में trust deficit और चीन के बढ़ते प्रभाव (China Factor) को लेकर भी संवाद में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए गए।

 

कार्यक्रम में यह भी विचार किया गया कि क्या भारत दक्षिण एशिया में First Responder की भूमिका निभा रहा है या फिर Late Reactor के रूप में देखा जा रहा है, और वैश्विक मंच पर भारत की नीति proactive है या reactive – इन सभी बिंदुओं पर विशेषज्ञ दृष्टिकोण प्रस्तुत किए गए।

अपने संबोधन में महेश पोद्दार ने कहा,

“भारत आज एक संत्ल्लित और जिम्मेदार वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। हमारी विदेश नीति केवल परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दूरदर्शी, रणनीतिक

और राष्ट्रीय हितों पर आधारित है। ऊर्जा सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।”

 

उन्होंने आगे कहा कि भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं, लेकिन बदलते वैश्विक परिदृश्य में नई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है. जिनसे निपटने के लिए संतुलित और प्रभावी कूटनीति आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान वि‌द्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने प्रश्न रखे, जिनका उत्तर पूर्व राज्यसभा सांसद ने सरल और प्रभावशाली तरीके से दिया। इस संवाद ने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति, कूटनीति और वैश्विक चुनौतियों की गहराई को समझने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।

 

कार्यक्रम के समापन पर श्री महेश पो‌द्दार ने RKDF University की सराहना करते हुए कहा, “इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम विदयार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि वैश्विक सोच और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करते हैं। RKDF University का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।”

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समसामयिक वैश्विक मुद्दों से जोड़ना और उनमें तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच को विकसित करना था।”जब शिक्षा के साथ जुड़ता है वैश्विक दृष्टिकोण, तब तैयार होते हैं भविष्य के सशक्त नेतृत्वकर्ता।”

Exit mobile version