×

महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की तीन खिलाड़ियों को किया गया आमंत्रित

hockey

महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की तीन खिलाड़ियों को किया गया आमंत्रित

झारखंड हॉकी के साथ –साथ पूरे झारखंड वासियों के लिए खुशखबरी है. झारखंड के खिलाड़ी खेल जगत में लगातार राज्य का नाम आगे बढ़ा रही है. दरअसल, जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की तीन खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है.

इन खिलाड़ियों को किया गया आमंत्रित

न्यूज विंग के अनुसार साईं सेंटर, बेंगलुरु में 10 अप्रैल से 27 मई तक जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप लगेगा. इसके लिए झारखंड की 3 महिला हॉकी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है. हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को लेटर लिखकर बताया है कि- दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और काजल बाड़ा को राष्ट्रीय कैंप के लिए बुलाया गया है.


सिमडेगा की हैं तीनों खिलाड़ी

बता दें तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिला की हैं. महिमा टेटे सिमडेगा जिला सदर प्रखंड के बरकीछापर गांव की रहने वाली हैं. दीपिका सोरेंग और काजल बाड़ा सिमडेगा के ही केरसई प्रखंड अंतर्गत करंगागुडी की रहने वाली हैं.

तीनों खिलाड़ियों के इंडिया कैंप में आमंत्रण पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्र्याणी मजूमदार, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, सीईओ रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है.

You May Have Missed