spot_img
Friday, April 19, 2024
Homeझारखंडझारखंड हाईकोट में राहुल गांधी पर दर्ज अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक...

झारखंड हाईकोट में राहुल गांधी पर दर्ज अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सुनवाई

-

झारखंड हाईकोर्ट में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक मामले की सुनवाई होगी। राहुल गांधी ने एक बैठक में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। हाई कोर्ट ने रांची सिविल कोर्ट द्वारा जारी नोटिस पर पहले ही रोक लगा दी है। जस्टिस अंबुजानाथ की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी। कोर्ट की सुनवाई में राहुल गांधी की जगह उनके वकील पीयूष चित्रेश और दीपांकर राय होंगे पेश।

राहुल गांधी के अधिवक्ता पीयूष के मुताबिक मामला कोर्ट में पेश होने के लिए तैयार है। यह मामला 5 साल पुराना है, जब भाजपा नेता नवीन झा ने कहा है कि चाईबासा में 2018 के कांग्रेस सत्र के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नवीन झा ने इसको लेकर निचली अदालत में याचिका दायर की थी। बाद में झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की। राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी में ही कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में नहीं।

राहुल गांधी पर झारखंड में तीन सक्रिय मामले दर्ज है। रांची की निचली अदालत में नवीन झा ने अमित शाह को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। बीजेपी नेता प्रताप कुमार ने भीअमित शाह को लेकर चाईबासा कोर्ट में एक और शिकायत दर्ज कराई है। राहुल गांधी ने इस आधार पर चाईबासा कोर्ट के जमानती वारंट को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने फिलहाल उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना किया है। फिलहाल हाईकोर्ट दोनों मामलों की सुनवाई कर रहा है

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts