एक्स गर्लफ्रेंड के साथ धोनी की तस्वीर हो रही है वायरल, जानिए क्या थी मौत की वजह?

भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची स्थित फार्म हाउस में परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। धोनी के फैंस भी इस तस्वीर के बारे में जानना चाहते हैं। इस तस्वीर में धोनी एक लड़की के साथ दिख रहे हैं।
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फैंस के मन मे अक्सर धोनी की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठता रहता है। धोनी पर आधारित फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ के जरिए फैंस को धोनी की लाइफ से जुड़ी कई बातों को पता चला था।
तस्वीर में दिख रही लड़की कौन है ?
धोनी की कामयाबी के पीछे उनकी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का बहुत बड़ा हाथ था। धोनी उनसे बेहद प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी थी। धोनी ने प्रियंका के साथ जिंदगी के सबसे खुबसूरत पल बिताए थे। इस बीच धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह एक लड़की के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़की कोई और नहीं बल्कि प्रियंका झा ही हैं।
धोनी को जब यह पता चला था कि प्रियंका झा उन्हें छोड़कर चली गई हैं तो इस खबर ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। उस वक़्त धोनी के करीबियों को लग रहा था, कि धोनी अब शायद लंबे समय तक क्रिकेट से दूरी बना लेंगे। लेकिन धोनी ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और उन्होंने ना केवल क्रिकेट खेला बल्कि अपना परचम लहरा दिया।
‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने प्रियंका झा का किरदार निभाया था। वह फिल्म धोनी की देखरेख में ही बनी थी और फिल्म को देखने के बाद यूजर्स को पता चला थी कि धोनी की लाइफ में साक्षी के अलावा भी कोई लड़की थी जो उनके इतने करीब थी जिसे धोनी अब तक नहीं भुला पाए हैं।
धोनी के रिकॉर्ड्स
बता दें कि धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुका है. इसके अलावा भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था.