Site icon Jharkhand LIVE

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो, शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी प्रमुख एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए। इस दौरान वे एनडीए नेताओं के साथ मंच पर मौजूद रहे और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

समारोह स्थल पहुंचने पर पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वयं गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ सुदेश महतो का स्वागत किया। सुदेश महतो ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास जताया कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा “नया बंगाल” बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी उपस्थित

Exit mobile version