Site icon Jharkhand LIVE

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, AICC सचिव अंबा प्रसाद भी रहीं शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कोलकाता में कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘न्याय पत्र’ (घोषणापत्र) जारी किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद रही। न्याय पत्र घोषणा के उपरांत अंबा प्रसाद ने कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने से गर्व की अनुभूति हुई है।

अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का यह ‘न्याय पत्र’ राज्य के हर वर्ग-युवा, महिला, किसान, श्रमिक एवं वंचित समाज-को न्याय और सम्मान देने की दिशा में एक मजबूत संकल्प है।

आगे अंबा प्रसाद ने कहा कि हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है कि हम पश्चिम बंगाल की जनता को एक सशक्त, न्यायपूर्ण और विकासशील विकल्प दें। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी बात रखेगी और उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

घोषणा पत्र जारी करने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव जयराम रमेश, प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version