spot_img
Saturday, May 18, 2024
Homeझारखंडझारखंड की तीन बेटियां होंगी हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय कैंप में शामिल

झारखंड की तीन बेटियां होंगी हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय कैंप में शामिल

-

झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.यहां की लड़कियां पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बहुत आगे है. दरअसल, सूबे के सिमडेगा जिले की तीन बेटियों को हॉकी जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए आमंत्रित किया गया है।


ये हैं झारखंड की 3 महिला हॉकी खिलाड़ी
दीपिका सोरेंग, काजल बारा और महिमा टेटे झारखंड हॉकी की जानी-मानी नाम हैं. ये तीनों सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं. महिमा टेटे और दीपिका सोरेंग पहले भी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।


4 जनवरी से शुरु हो रहा कैंप
इस कैंप की शुरुआत नए साल के साथ होने वाला है.झारखंड वासियों के लिए नये साल की शुरुआत कुछ खास होने वाली है. 4 जनवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु में जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप होने वाला है।


हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने बधाई दी

झारखंड हॉकी एसोसिएशन में इस खबर से सभी बहुत उत्साहित हैं. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने तीनों खिलाड़ियों के कैंप में आमंत्रित होने पर बधाई दी है। महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीस कुमार, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts