spot_img
Saturday, May 11, 2024
HomeझारखंडPLFI सुप्रीमो दिनेश गोप नेपाल से गिर"फ्तार, 30 लाख का था ईनाम

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप नेपाल से गिर”फ्तार, 30 लाख का था ईनाम

-

झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चला नेपाल सेगिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब उसे दिल्ली लाया जा है।

जानकारी के मुताबिक दिनेश गोप सेना में भी बहाल हुआ था, लेकिन उसके भाई सुरेश गोप की मौत के बाद स्थानीय जयनाथ साहू के सम्राट गिरोह के खिलाफ उसने झारखंड लिबरेशन आर्मी बनाई, 2007 में मसीहचरण पूर्ति के साथ मिलकर पीएलएफआई का गठन किया गया।

दिनेश गोप पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख और एनआईए ने 5 लाख का इनाम रखा था।

दिनेश गोप की तलाश सालों से की जा रही थी, झारखंड में आईजी अभियान रहते हुए IPS अधिकारी आशीष बत्रा ने दिनेश के खिलाफ कई अभियान चलाए थे, बत्रा अब एनआईए में हैं।

बताया जा रहा था की PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी में आईबी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं एनआईए व झारखंड पुलिस के अधिकारी पिछले 2 साल से नेपाल में दिनेश की तलाश कर रहे थे। आखिरकार अब एजेंसी को सफलता मिली। दिनेश गोप पर रांची, खूंटी समेत कई जिलों के थाने में केस पर दर्ज है।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts