रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है। इस कारण मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। इस कारण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वही आज कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है और आगे भी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है।
मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के ऊपर एक सरकुलेशन है। उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल की ओर एक टर्फ भी आ रहा है। इससे 26 मई तक मौसम में बदलाव रहेगा। गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है। 25 और 26 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 27 और 28 मई को इसमें कमी आयेगी।
मौसम केंद्र रांची से मिले ताजा अपडेट से लोगो को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही तीन दिनों के बाद तापमान में फिर से धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेसि की वृद्धि हो सकती है।