हजारीबाग पहुंचने के बाद युवक ने युवती को बरही रेलवे स्टेशन बुलाया. युवती जब वहां पहुंची, तो युवक का मोबाइल बंद मिला. काफी इंतजार के बाद भी जब उससे संपर्क नहीं हो सका, तो वह निराश होकर स्टेशन के पास एक दुकान के बाहर बैठ गयी.

दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने पहुंचाया थाने

युवती को अकेले और परेशान देखकर एक दुकानदार ने इसकी सूचना बरही पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित थाने पहुंचाया. इसके बाद सखी वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से उसे शक्ति सदन में आश्रय दिया गया. वहां युवती को जरूरी परामर्श भी दिया गया.

शक्ति सदन की पहल पर परिवार से मिली युवती

शक्ति सदन की टीम ने युवती के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें हजारीबाग बुलाया. शुरुआत में परिजन आने को तैयार नहीं थे. हालांकि, टीम ने लगातार उनसे संवाद किया और पुलिस के सहयोग से उन्हें हजारीबाग आने के लिए राजी किया. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया.