दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन फिर से चलाने का फैसला लिया है. जुलाई से बंद इस ट्रेन के दोबारा शुरू होने से त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.

03309 धनबाद-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन धनबाद से सुबह 10:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

वापसी में 03310 दिल्ली-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 नवंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1 बजे धनबाद पहुंचेगी. ट्रेन के टिकटों की बुकिंग बुधवार से शुरू होने की संभावना है.

पहले सप्ताह में दो दिन चलती थी ट्रेन

धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन पहले सप्ताह में दो दिन चलती थी. धनबाद से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को इसका परिचालन होता था. वहीं, दिल्ली से प्रत्येक रविवार और बुधवार को ट्रेन चलती थी. इस बार रेलवे ने इसे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने की मंजूरी दी है.