मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत गढ़वा जिले की 2,23,001 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में एकमुश्त ₹7,500 की सम्मान राशि ट्रांसफर कर दी गई है। यह राशि अप्रैल, मई और जून माह की बकाया किस्तों का भुगतान है। राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाया जा सके।

जिला प्रशासन और सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने सभी लाभुकों से अपने बैंक खाते की जांच करने की अपील की है। यदि किसी लाभार्थी के खाते में राशि नहीं पहुंची है, तो वे संबंधित बैंक शाखा या प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

बैंक खाते का बैलेंस या पासबुक अपडेट कर राशि की पुष्टि करें।

योजना के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या के जरिए भुगतान की स्थिति देखें।

किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में बैंक या प्रखंड कार्यालय से संपर्क करें।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता दी जाती है। इस बार तीन महीने की बकाया राशि एक साथ जारी की गई है, जिससे लाभार्थियों को ₹7,500 प्राप्त हुए हैं।