झारखंड सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 32 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इस फेरबदल की सबसे खास बात यह रही कि लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कई वरिष्ठ अधिकारियों को अहम विभागों में तैनाती मिली है। सरकार ने खूंटी, गढ़वा और देवघर जिलों में नए उपायुक्त (DC) की नियुक्ति की है। वहीं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग को नया प्रभारी आयुक्त भी मिला है।

इन जिलों को मिले नए DC

पशुपतिनाथ मिश्रा को गढ़वा का नया उपायुक्त बनाया गया है। वहीं पलामू के डीडीसी मो. जावेद हुसैन को खूंटी का डीसी नियुक्त किया गया है। देवघर के नए उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हजारीबाग प्रमंडल को नया प्रभारी आयुक्त

विशेष सचिव वित्त विभाग विजय कुमार गुप्ता को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।

कई विभागों में बदले गए बड़े चेहरे

छवि रंजन को स्वास्थ्य विभाग से हटाकर निदेशक खेलकूद बनाया गया है। साथ ही उन्हें कार्यकारी निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

शशि प्रकाश झा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से हटाकर मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का एमडी बनाया गया है।

जिशान कमर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है, जबकि सुनील कुमार सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

पर्यटन, कृषि और उद्योग विभाग में भी बदलाव

नमन प्रियेश लकड़ा को पर्यटन विभाग का निदेशक बनाया गया है। विद्यानंद शर्मा पंकज को कृषि निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नीरज कुमार सिंह को उत्पाद आयुक्त बनाया गया है।

माधवी मिश्रा को निदेशक आईटी के साथ JSAC और ABVIL का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रतीक्षारत अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सरकार ने लंबे समय से वेटिंग में चल रहे कई अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी है। इनमें फैज अक अहमद मुमताज, आर रॉनिटा, अंजली यादव, कर्ण सत्यार्थी, प्रेरणी दीक्षित, कुमार ताराचंद, कीर्तिश्री जी, समीरा एस और दिनेश कुमार यादव जैसे नाम शामिल हैं।

अतिरिक्त प्रभार पर भी सरकार का जोर

इस प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं। गरिमा सिंह को झारक्राफ्ट के साथ सीएम लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं प्रीति रानी को हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय के साथ माटी कला बोर्ड का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

सरकार का मानना है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार होगा