भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर 2026 को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। JSCA ने मैच के टिकटों की दरें जारी कर दी हैं। सबसे सस्ता टिकट ₹1,600 और सबसे महंगा टिकट ₹18,000 का रखा गया है।

₹1,600 से शुरू होंगे टिकट

जेएससीए के मानद सचिव सौरभ तिवारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अलग-अलग स्टैंड और पवेलियन के लिए अलग-अलग टिकट दरें निर्धारित की गयी हैं। दर्शकों के लिए टिकट की शुरुआती कीमत ₹1,600 रखी गयी है।

टिकटों की दरें इस प्रकार हैं:

ईस्ट एवं वेस्ट हिल – ₹1,600

विंग ए लोअर टियर – ₹3,000

विंग ए अपर टियर – ₹2,000

विंग बी लोअर टियर – ₹3,500

विंग बी अपर टियर – ₹2,500

विंग सी लोअर टियर – ₹3,000

विंग सी अपर टियर – ₹2,000

विंग डी लोअर टियर – ₹3,000

स्पाइस बॉक्स – ₹2,500

अमिताभ चौधरी पवेलियन प्रीमियम टेरेस – ₹4,500

डोनर्स एनक्लोजर – ₹4,000

धौनी पवेलियन का टिकट ₹10 हजार

क्रिकेट फैंस के बीच सबसे ज्यादा दिलचस्पी एमएस धौनी पवेलियन के टिकट को लेकर है। JSCA के अनुसार, एमएस धौनी पवेलियन के लक्जरी पार्लर विद हॉस्पिटैलिटी की कीमत ₹10,000 निर्धारित की गयी है। वहीं हॉस्पिटैलिटी बॉक्स का टिकट ₹9,000 और प्रेसिडेंट एनक्लोजर का टिकट ₹18,000 रखा गया है।

इसके अलावा कॉर्पोरेट लाउंज ₹15,000 और कॉर्पोरेट बॉक्स ₹8,000 में उपलब्ध होगा। इस तरह ₹18,000 का प्रेसिडेंट एनक्लोजर सबसे महंगा टिकट होगा।

अभी टिकट बिक्री की तारीख का इंतजार

JSCA ने फिलहाल टिकटों की कीमतों की जानकारी जारी की है। आम दर्शकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बिक्री कब और कहां से शुरू होगी, इसकी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

9 अक्टूबर को होने वाला यह मुकाबला शाम 7 बजे से रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।