spot_img
Friday, April 26, 2024
Homeखेलझारखंड की सलीमा टेटे चुनी गईं बेस्ट प्लेयर, इस अवार्ड से हुई...

झारखंड की सलीमा टेटे चुनी गईं बेस्ट प्लेयर, इस अवार्ड से हुई सम्मानित

-

शुक्रवार को नयी दिल्ली में ‘हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार’ वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन हॉकी इंडिया की ओर से किया गया. इस कार्यक्रम में देश के दिग्गज हॉकी प्लेयर्स को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम झारखंड के लिए खास रहा क्योंकि झारखंड की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को भी बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से नवाजा गया.

असुंता लकड़ा अवार्ड से हुई सम्मानित

इस वार्षिक पुरस्कार समारोह में झारखंड की सलीमा टेटे को बेस्ट प्लेयर चुना गया. इसके लिए सलीमा को ‘असुंता लकड़ा अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर महिला अंडर-21’ का पुरस्कार दिया गया. इसके लिए सलीमा को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार के साथ-साथ ट्रॉफी दी गयी.

बता दें कि सलीमा झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली है. सलीमा की इस उपलब्धि पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों के साथ विभिन्न खेल संघों ने बधाई दी. इस पुरस्कार समारोह में खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह मौजूद थे.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts