spot_img
Friday, April 26, 2024
Homeझारखंड11 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन का घेराव करेगी भाजपा

11 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन का घेराव करेगी भाजपा

-

आगामी 11 अप्रैल को झारखंड भाजपा के सदस्य रांची के प्रोजेक्ट भवन का घेराव करने वाले हैं. इस घेराव को लेकर जमशेदपुर में भाजपा सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की. प्रदेश अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड कार्यालय और जिला स्तरीय धरना व प्रदर्शन के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता जनता की जनभावना का सम्मान करते हुए रांची में विशाल प्रदर्शन के साथ हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने के लिए बाध्य करेंगे।

11 अप्रैल को ऐतिहासिक महाघेराव होगा

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि- पिछले साढ़े तीन वर्ष के कुशासन से झारखंड की जनता त्रस्त और बेबस हो गई है। हर ओर सरकार में लूट खसोट जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवाओं को सदन से सड़क तक झूठ बोलकर बरगला रहे हैं। अपने चुनावी वादों को भूलकर हेमंत सरकार ने झारखंड की भोली-भाली जनता को अब तक ठगने का ही कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हैं। झूठ, लूट और भ्रष्टाचार से भरे शासन से बिचौलिए मालामाल हो गए और जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि अब जनता का धैर्य जवाब दे चुका है। 11 अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय का महाघेराव ऐतिहासिक होगा।

बताते चलें कि महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता शहर से सचिवालय घेराव में रांची जाएंगे।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts