झारखंड सरकार ने बुधवार को 16 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत सचिव स्तर से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त तक कई अहम पदों पर बदलाव किया गया है।
सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अधिसूचित जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में पदस्थापित अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक राजस्व पर्षद का सदस्य बनाया गया है, इसके साथ ही चार महीने बाद राज्य को ऊर्जा सचिव मिल गया। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के श्रीनिवासन को ऊर्जा सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें झारखंड ऊर्जा विकास निगम का सीएमडी और जेबीवीएनएल के एमडी का प्रभार दिया गया है। अविनाश कुमार के मुख्य सचिव बनने के बाद एक अक्टूबर से ये पद खाली थे। उधर, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव का भी तबादला हुआ है। के श्रीनिवासन का उनकी विभागीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से नहीं बनती थी। मंत्री लंबे समय से विभागीय सचिव बदलने के प्रयास में थीं। आखिरकार इस बार उन्हें मौका मिला। पर्यटन, कला संस्कृति और खेलकूद विभाग के सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। मनोज कुमार के पास पहले से पंचायती राज सचिव का अतिरिक्त प्रभार था। यह विभाग फिर उन्हें मिला है।
पहले कहाँ थे → अब कहाँ भेजे गए
1️⃣ मस्तराम मीणा
पहले: (पूर्व पद – पेयजल स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव)
अब: सदस्य, राजस्व परिषद
2️⃣ राजेश कुमार शर्मा
पहले: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग
अब: सचिव, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
3️⃣ के. श्रीनिवासन
पहले: सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
अब: सचिव, ऊर्जा विभाग
4️⃣ मनोज कुमार
पहले: सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति और खेलकूद विभाग
अब: सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
5️⃣ विप्रा भाल
पहले: सचिव, परिवहन विभाग
अब: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग
6️⃣ मनोज कुमार
पहले: सचिव महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
अब: प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
अतिरिक्त प्रभार: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
7️⃣ मुकेश कुमार
पहले: (अपने मूल विभाग में पदस्थापित)
अब: अपने कार्यों के साथ सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार
8️⃣ उमाशंकर सिंह
पहले: (सचिव स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग)
अब: सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
9️⃣ राजीव रंजन
पहले: अपर सदस्य, राजस्व परिषद
अब: सचिव, परिवहन विभाग
🔟 अबु इमरान
पहले: सचिव (व्यय), वित्त विभाग
अब: सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
1️⃣1️⃣ संजय कुमार
पहले: सदस्य सचिव, झारखंड राज्य खाद आयोग
अब: प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका
1️⃣2️⃣ संदीप कुमार सिंह
पहले: विशेष सचिव, वित्त विभाग
अब: श्रमायुक्त, झारखंड
1️⃣3️⃣ घोलप रमेश गोरख
पहले: विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
अब: नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखंड
1️⃣4️⃣ कुमुद सहाय
पहले: निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी
अब: प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर
1️⃣5️⃣ रवि रंजन विक्रम
पहले: श्रमायुक्त
अब: प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा
1️⃣6️⃣ शशि रंजन
पहले: निबंधक, सहकारिता समितियां
अब: अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग