spot_img
Wednesday, May 1, 2024
Homeझारखंडरांची के ये रूट 33 घंटे तक रहेंगे बंद, इन वैकल्पिक रास्तों...

रांची के ये रूट 33 घंटे तक रहेंगे बंद, इन वैकल्पिक रास्तों से जा सकेंगे आप !

-

राजधानी रांची के लोगों के लिए जरुरी खबर है. बता दें कि मेकॉन से सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान मेन रोड ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में कार्यरत कंपनी द्वारा लोड टेस्ट किया जाना है, इसे लेकर ओवर ब्रिज पर आवागमन नहीं हो सकेगा। शहर वासियों को आज आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना होगा.

कब से कब तक रहेगा रोड ब्लॉकेज

बता दें कि राजेन्द्र चौक से ओवर ब्रिज के समीप रेडिसन चौक तक 33 घंटे का रोड ब्लॉकेज रहेगा। शनिवार दिनांक 25 मार्च 2023 की रात 9 बजे से सोमवार दिनांक 27 मार्च 2023 की सुबह 6 तक आवागमन बंद रहेगा।

ये होंगे वैकल्पिक मार्ग

रोड ब्लॉकेज के दौरान रांचीवासी वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कर सकेंगे, जो निम्न है:-

-मेन रोड सुजाता चौक की तरफ से राजेन्द्र चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन रेडिसन ब्लू होटल के रास्ते कडरू ब्रिज के रास्ते कडरू ब्रिज के ऊपर से देवेन्द्र मांझी चौक, राजेन्द्र चौक होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

-सुजाता चौक से मेन रोड ओवरब्रिज के नीचे जाने वाले वाहन ओवर ब्रिज के नीचे जा सकते हैं।

-राजेन्द्र चौक की तरफ से सुजाता चौक मेन रोड जाने वाले वाहन मेकॉन चौक, देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ओवरब्रिज के ऊपर के रास्ते रेडिसन ब्लू होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts