spot_img
Friday, May 17, 2024
Homeदेशइसी महिने से शुरु हो जाएगी रांची से गोवा के बीच सीधी...

इसी महिने से शुरु हो जाएगी रांची से गोवा के बीच सीधी हवाई सेवा, जानें कितना होगा किराया

-

अगर आप भी रांची से गोवा जाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब रांची से गोवा पहुंचना और भी आसान होने वाला है. आगामी 26 तारीख आप रांची से गोवा की दूरी महज ढाई घंटे में पूरी कर सकेंगे. रांची से गोवा की हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह राहत की खबर है. इसी महिने की 26 तारीख यानी 26 मार्च से रांची से गोवा के बीच अब डायरेक्ट विमान सेवा शुरु कर दी जाएगी. बता दें कि 26 मार्च से इंडिगो की विमान रांची से गोवा के लिए उड़ान भरेगी.

26 मार्च से शुरु होगी फ्लाइट

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी. रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान 18 :45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21 :10 बजे पहुंचेगी. रांची से गोवा जाने में ढाई घंटे का समय लगेगा। वही गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6E 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे पहुंचेगी.

कितना होगा किराया ?

बता दें कि रांची से गोवा की फ्लाइट के लिए आपको 5,755 रूपये किराया देना होगा. और गोवा से रांची के लिए आपको 5,453 रूपये किराया देना होगा.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts