spot_img
Friday, May 3, 2024
Homeझारखंड25 मई को रांची आ रही है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रमों...

25 मई को रांची आ रही है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रमों में होगी शामिल

-

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी, जिसकी सहमति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से दे दी गई है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को रांची आएंगी।

इस दीक्षांत समारोह में 2019–2023 के बीटेक व एमटेक के करीब 120 विद्यार्थी को डिग्री दी जाएगी। सभी विषय में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को गोल्ड व सिल्वर मेडल से भी नवाजा जाएगा। यह दीक्षांत समारोह पहले जून के महीने में होने को था, लेकिन राष्ट्रपति के मई में झारखंड आगमान को देखते हुए उस तारीख को पीछे करके मई कर दिया गया है।

समारोह में बीटेक के दो ब्रांच को मेडल मिलेगा, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के टॉपर विद्यार्थियों के बीच 1–1 गोल्ड व 1–1 सिल्वर मेडल बटेगा। वहीं दूसरी तरफ एमटेक के दो ब्रांच को भी मेडल मिलेगा, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद स्पेशलाइजेशन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ईसीसी विद स्पेशलाइजेशन इन एंबेडेड सिस्टर एंड आईओटी के बीच 1–1 गोल्ड मेडल बंटेगा। उसी के साथ बेस्ट गर्ल स्टूडेंट मेडल, एक इंस्टिट्यूट मेटल और बेस्ट स्टूडेंट्स मेडल भी दिया जाएगा।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts