spot_img
Saturday, May 11, 2024
Homeदेशरांची-पटना के बीच 25 अप्रैल से शुरू नहीं हो सकेगी वंदे भारत...

रांची-पटना के बीच 25 अप्रैल से शुरू नहीं हो सकेगी वंदे भारत ट्रेन !

-

बिहार झारखंड के लोगों को वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) से सफर करने के लिए अभी और इंतेजार करना पड़ेगा। पहले खबर थी की इसी महीने के 25 अप्रैल से पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत होगी, लेकिन अब इससे जुड़ी खबर आ रही है कि अप्रैल माह में इस ट्रेन का परिचालन होना संभव नहीं है।

दरअसल रेल मंत्रालय के हवाला से खबर आयी थी 25 अप्रैल से रांची और पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलेंगी, जो महज 5-6 घंटे में सफर पूरा कर लेगी। यह ट्रेन रांची से बरकाकाना व हजारीबाग शहर होते हुए पटना पहुंचेगी, रिपोर्ट के मुताबिक, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची जंक्शन से सुबह 7:30 बजे निकलेगी व दोपहर 2:00 बजे पटना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन रांची पटना की 350 किमी की दूरी को 6 घंटे से कम समय में भी तय कर लेगी। इसके बाद रांची के लिए पटना से यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन दोपहर 3:30 बजे निकल जाएगी जो रात 10:30 बजे तक यात्रियों को रांची स्टेशन पहुंचा देगी।

रांची-पटना बीच इस ट्रेन को सप्ताह में 6 दिन चलना है। इसलिए इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का बिहार झारखंड के लोग बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे, लेकिन अब जानकारी सामने आयी है कि वंदे भारत ट्रेन का परिचालन अप्रैल में ना होकर अब मई के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। इस ट्रेन को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि अभी तक तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts