spot_img
Saturday, April 27, 2024
Homeझारखंडझारखंड में 11 हजार पदों पर होगी नियुक्ति , सरकार जल्द JSSC...

झारखंड में 11 हजार पदों पर होगी नियुक्ति , सरकार जल्द JSSC को भेजेगी अधियाचना

-

झारखंड मे सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. अभ्यर्थियों का इंतेजार अब खत्म होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार अब जेएसएससी को 12 नियुक्ति परीक्षाओं के संबंध में अधियाचना भेजने वाली है. कार्मिक विभाग ने संशोधित नियमावली तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही जारी किया जायेगा. सरकार झारखंड में 11 हजार पदों पर नियक्ति का रास्ता खोलने वाली है.

इन परीक्षाओं की फिर से भेजी जायेगी अधियाचना

-झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-956 पद.

-झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-1285 पद.

-झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022-583 पद.

-झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्गप्रतियोगिता परीक्षा-2022-914 पद.

-तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-594 पद

-झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-991 पद.

-झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्गप्रतियोगिता परीक्षा-2022-452 पद.

-झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा-2022-3120 पद.

-झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-455 पद.

-झारखंड औद्योगिक प्रशक्षिण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2022-737 पद

-झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-176 पद

-झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022-690 पद

बता दें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने विभाग में होने वाली नियुक्ति को लेकर समीक्षा बैठक की. नियुक्ति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts