spot_img
Friday, May 3, 2024
Homeझारखंड26 मार्च को देवघर से पटना और रांची के लिए शुरू हो...

26 मार्च को देवघर से पटना और रांची के लिए शुरू हो रही है विमान सेवा

-

झारखंडवासियों के लिए अच्छी खबर है. खासकर देवघर जिला को लोगों के लिए यह खबर राहत भरी है. अब देवघर के लोगों का इंतेजार खत्म हो चुका है. बता दें कि 26 मार्च से यानी कल से देवघर से पटना और रांची के लिए विमान सेवा शुरु हो रही है. इंडिगो अपनी फ्लाइट सर्विस कल से देवघर से पटना और देवघर से रांची के लिए शुरू कर रही है.

4000 रु. है किराया

बताते चलें कि टिकट की कीमत करीब 4000 तय की गई है. इस फ्लाइट की सेवा शुरू होने से महज 1 घंटे में देवघर से पटना और देवघर से रांची तक का सफर तय किया जा सकेगा.टिकट की बुकिंग शुरू की जा चुकी है तो आप इसकी बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं.


समय सारणी

-फ्लाइट सुबह 11.15 में देवघर से पटना के लिए उड़ान भरेगी और करीब 1 घंटे में 12.15 तक पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पहुंचेगी.

-वहीं पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E-7945 दोपहर 12.35 पर देवघर के लिए उड़ान भरेगी, जो करीब 1 बजकर 35 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी.

-देवघर से रांची के लिए विमान शाम 4.45 में उड़ान भरेगी जो शाम 5 बजकर 40 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेगी.

-वहीं, रांची से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट देवघर के लिए उड़ान भरेगी और एक घंटे में देवघर एयरपोर्ट पर 4 बजकर 25 मिनट पर लैंड करेगी.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts