spot_img
Tuesday, May 7, 2024
Homeझारखंडफ्लाइट में सिगरेट पीने वाली ऐश्वर्या को मिली जमानत

फ्लाइट में सिगरेट पीने वाली ऐश्वर्या को मिली जमानत

-

बीते 16 मार्च को मुंबई से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट में ऐश्वर्या राय नाम की युवती के सिगरेट पीने का मामला सामने आया था. तब से ऐश्वर्या रांची के जेल में थी. अब जाकर उसे राहत मिली है. बता दें कि ऐश्वर्या को जमानत मिल गयी है। उसे रांची सिविल कोर्ट से बेल मिली है। प्रधान न्याययुक्त ने ऐश्वर्या की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उसे बेल दी। कोर्ट ने उसे 10-10 हजार के दो निजी मुचलकों पर बेल दी है।

क्या है पूरा मामला

16 मार्च को मुंबई से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट में ऐश्वर्या राय नाम की एक लड़की को फ्लाइट के वॉशरूम में सिगरेट पीते पकड़ा था। उसने फ्लाइट में माचिस और सिगरेट छिपा कर रखा था। उसमें एयरपोर्ट सिक्योरिटी को धोखे में रख कर सिगरेट और माचिस लेकर बैठ गई। फ्लाइट उड़ान भरने के बाद उसने वॉशरूम में जाकर सिगरेट पी। इस दौरान सिगरेट की गंध मिलने के बाद इंडिगो के कर्मचारियों ने वॉशरूम की जांच की तो इस दौरान सिगरेट ऐश्वर्या रंगे हाथों पकड़ी गई।

एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार किया गया।

बतातें चलें कि जब फ्लाइट रांची एयरपोर्ट पर पहुंची तब इंडिगो के कर्मचारियों ने ऐश्वर्या को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया. सीआइएसएफ ने फ्लाइट से ऐश्वर्या को डिटेन कर रांची एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया। जिसके बाद उस पर एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

एक बार खारिज हुई जमानत की अर्जी

मालूम हो कि ऐशवर्या ने गिरफ्तारी के बाद एक बार और जमानत की अर्जी डाली थी लेकिन उस वक्त उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी.इस बार ऐश्वर्या की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने बहस की। तमाम सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे जमानत दी है।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts