spot_img
Saturday, May 4, 2024
Homeझारखंडराजधानी रांची में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, अलर्ट जारी

राजधानी रांची में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, अलर्ट जारी

-

झारखंड में बर्ड फ्लू का कहर लगातार जारी है. राज्य में यह वायरस तेजी से फैल रहा है. बोकारो के बाद अब राजधानी रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है. विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और साथ ही राज्य के पशुपालन निदेशक ने इसे लेकर दिशा निर्देश भी दिए हैं.

भोपाल भेजा गया था सैंपल

पशुपालन विभाग ने मुर्गियों में इस वायरस के लक्षण होने की सूचना मिलने के बाद रांची के जेल रोड, रांची नगर निगम से मुर्गी के सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए थे। संस्थान ने शुक्रवार को एक सैंपल में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की है। रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर निर्धारित प्रोटोकाल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

राज्य के पशुपालन निदेशक चंदन कुमार ने रांची के उपायुक्त व जिला पशुपालन पदाधिकारी को अलर्ट करते हुए इसके संक्रमण से बचाव को लेकर सारे एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पदाधिकारी ने 10 किमी परिधि को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है.साथ ही जहां के सैंपल में वायरस की पुष्टि हुई है वहां की सारी मुर्गियों को वैज्ञानिक विधि से मारने के भी निर्देश दिए हैं।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts