spot_img
Sunday, April 28, 2024
Homeझारखंडझारखंड में फिर से बढ़ने वाली है ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

झारखंड में फिर से बढ़ने वाली है ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

-

झारखंड में कुछ दिनों से ठंड का प्रभाव कम हो गया था. दोपहर में भी कड़ी धूप देखने को मिल रही थी. लेकिन रांची के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अभी राज्य में ठंड का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड का असर देखने को मिलेगा। सुबह में कोहरा और धुंध रहने की भी संभावना है।

मौसम में बदलाव के कारण
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को झारखंड के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहे। बुधवार यानी आज भी कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.

अगले दो दिनों तक तापमान में होगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज से पलामू और संताल परगना प्रमंडल के इलाके में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में 2 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। लेकिन 3 फरवरी के बाद से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts