spot_img
Saturday, May 4, 2024
Homeझारखंडझारखंड में बढ़ने वाली है ठंड, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा...

झारखंड में बढ़ने वाली है ठंड, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, जानें…

-

नए साल के आगमन के साथ ही राज्य में ठंड बढ़ गई है. साथ ही आज दिन भर आसमान में बादल भी छाए रहें. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले 3 दिनों के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के दौरान ठंड बढ़ेगी। 5 जनवरी तक बादल रहने की संभावना हैं. 6 जनवरी से ठंड और बढ़ सकती है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान विभाग रांची के अनुसार आने वाला दिनों मे ठंड और बढ़ेगी. तापमान में 2- 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है। सुबह में कोहरे और धुंध छाए रहेंगे.

इन तीन शहरों में तापमान कितना होगा
राजधानी रांची में 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी। डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है.

राजधानी सहित पूरे राज्य के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है। दिन में धूप बाधित होने से ठंड बढ़ेगी. ठंड से बच कर रहें.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts