spot_img
Friday, May 3, 2024
Homeझारखंडझारखंड में डरा रहा है कोरोना , तेजी से फैल रहा है...

झारखंड में डरा रहा है कोरोना , तेजी से फैल रहा है संक्रमण

-

झारखंड में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है. लगातार नए केसों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. बता दें झारखंड में कोरोना के 27 नए केस मिले और साथ ही एक महिला की मौत भी हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी 73 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई.बताया जा रहा है कि यह महिला पहले से भी कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

27 नए केस मिले

नए केस की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 802 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 27 पॉजिटिव मिले। सबसे ज्यादा 22 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम में मिले। वहीं रांची व सरायकेला में दो-दो और कोडरमा में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मरीजों की संख्या पहुंची 182

इसके साथ ही राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 182 हो गई है। सबसे ज्यादा 63 एक्टिव केस रांची में हैं, जबकि पूर्वी सिंहभूम में 28 और देवघर में 14 एक्टिव केस हैं।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts