spot_img
Sunday, May 5, 2024
Homeझारखंडझारखंड के इस मंदिर में पहुंचते ही धोनी को फैंस ने घेरा,...

झारखंड के इस मंदिर में पहुंचते ही धोनी को फैंस ने घेरा, जानें

-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची की शान महेंद्र सिंह धोनी आज मां देउड़ी के मंदिर पहुंचे. मां देउड़ी के साथ धोनी का काफी गहरा लगाव है.धोनी प्रत्येक वर्ष देउड़ी मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं. आज धोनी अपने दोस्त के साथ मंदिर पहुंचे. मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया. बता दें कि धोनी के प्रशंसकों ने मंदिर परिसर में ही उनको घेर लिया.

रांची के तमाड़ में स्थित है मंदिर
बता दें कि मां देउड़ी का प्राचीन मंदिर रांची के तमाड़ में स्थित है. यहां 16 भुजाओं वाली मां दुर्गा की मूर्ति विराजमान है. मूर्ति लगभग साढ़े तीन फुट ऊंची है,यह देवी मूर्ति ओडिया मूर्ति कला पर आधारित है। देउड़ी मां पर धोनी का अटूट विश्वास है. धोनी जब भी अपने घर रांची जाते हैं, वह मां देवड़ी के दर्शन करने जरूर जाते हैं। यहां तक कि कोई भी क्रिकेट सीरिज खेलने जाने से पहले धोनी मां का आशीर्वाद लेने मंदिर जरुर जाते हैं.

फैंस की उमड़ी भीड़
मंदिर में धोनी को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुट गई. मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गये थे, तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौके पर खुद ही मौजुद थे. मंदिर परिसर में धोनी के पहुंचते ही उनके समर्थक व क्रिकेट प्रेमी उनकी एक झलक पाने के लिए परेशान दिखे। धोनी ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया, धोनी ने फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts